Kapil Sibbal बने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, लड़ रहे हैं हेमंत सोरेन का मुक़दमा ; कल्पना सोरेन ने दी बधाइयां

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 17, 2024

Kapil sibbal

दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील Kapil Sibbal ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव जीत लिया है । हेमंत सोरेन की पत्नी और जेएमएम नेता कल्पना सोरेन Kapil Sibbal  को उनकी जीत पर बधाई दी है। कपिल सिब्बल ही हेमंत सोरेन का मुकदमा सुप्रीम कोर्ट में लड़ रहे हैं ।  17 मई शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर अहम सुनवाई है ।

Kapil Sibbal

कपिल सिब्बल को 1066 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी  वरिष्ठ वकील प्रदीप राय को 689 वोट मिले। निवर्तमान अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ आदिश सी अग्रवाल को 296 वोट मिले । यह चौथी बार होगा जब सिब्बल एससीबीए के अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे। कपिल सिब्बल इससे पहले 2001 में भी अध्यक्ष रह चुके थे । इससे पहले वो 1995-96 और 1997-98  में भी सु्प्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का चुनाव जीत चुके हैं । लेकिन तेईस साल बाद  उनकी यह जीत कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है ।

See also  अयोध्या के श्रीराम मंदिर में 13 सोने का दरवाजा, जानिये भव्य राम मंदिर में क्या क्या खासियत

कपिल सिब्बल की जीत पर कल्पना सोरने ने बधाई दी है । उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर बधाई संदेश लिखा है  । गौरतलब है कि सर्वोच्च अदालत में कपिल सिब्बल ही हेमंत सोरेन की वकालत कर रहे हैं ।

कपिल सिब्बल फिलहाल समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं । उन्होंने दशकों तक कांग्रेस में रहकर काम किया है और सांसद और केंद्रीय मंत्री बने हैं।

 

Kalpna Soren की हुंकार ‘INDIA’ वाले आ रहे हैं दिल्ली, आंधी-पानी-बिजलियां के बहाने गांडेय में जेएमएम ने दिखाया दम

विष्णु अग्रवाल का हो रहा है स्वागत- राकेश सिन्हा,बीजेपी ने कहा हर भ्रष्टाचारी जाएगा जेल;  आलमगीर की गिरफ्तारी पर आमने सामने बीजेपी कांग्रेस

आलमगीर आलम को कौन सी है बीमारी जिसके लिए कोर्ट को देनी पड़ी खास हिदायत ? रात में क्यों होता है सबसे ज्यादा खतरा ?

See also  Bihar Driving License: बिहार में ड्राइविंग लाइसेंस अब 24 घंटे में बनेगा, नए सिस्टम से फटाफट होगा काम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now