BJP सांसद जयंत सिन्हा के बेटे आशिर सिन्हा ने कांग्रेस पार्टी की ली सदस्यता

BJP सांसद जयंत सिन्हा के बेटे आशिर सिन्हा ने कांग्रेस पार्टी की ली सदस्यता

रांची: झारखंड में लोकसभा चुनाव के वोटिंग के दौरान बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। हजारीबाग से बीजेपी के वर्तमान सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के पोत ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के दौरान ही आशिर सिन्हा ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली।

तेजप्रताप यादव का गुस्सा: मिसा भारती के नामांकन रैली में दिया आरेजेडी नेता को धक्का , मनाने से नहीं माने मंच छोड़ भागे

हजारीबाग से बीजेपी के वर्तमान सांसद जयंत सिन्हा का बीजेपी ने इस बार टिकट काट दिया था। उनकी जगह हजारीबाग सदर के विधायक मनीष जायसवाल को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद से जयंत सिन्हा लगातार सक्रिय राजनीति से बाहर है वही उनके पिता यशवंत सिन्हा लगातार बीजेपी के खिलाफ मुखर है। वो कांग्रेस उम्मीदवार जेपी पटेल को अपना समर्थन दे चुके है। इस बीच उनके पोते के कांग्रेस ज्याइन करने के बाद हजारीबाग की पूरी राजनीति बदल गई है।

See also  बकरे की बोटी नहीं मिलने पर भाजपा सांसद के कार्यालय में बवाल, जमकर चले लात घूंसे

yashwant rajesh

सोमवार को हजारीबाग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कल्पना सोरेन की रैली से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मुलाकात की थी। इसके बाद ही से तय हो गया था कि हजारीबाग में होने वाली कांग्रेस अध्यक्ष की रैली में जयंत सिन्हा के बेटे आशिर सिन्हा कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले लेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now