जयराम महतो को रांची सिविल कोर्ट से राहत, पीड़क कार्रवाई पर लगाई रोक; रांची पुलिस से मांगी केस डायरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 7, 2024

Jairam Mahto

रांचीः  जयराम महतो को राहत मिली है । JBKSS के अध्यक्ष और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार जयराम महतो को रांची सिविल कोर्ट ने फिलहाल बड़ी राहत दे दी है । जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर राँची सिविल कोर्ट में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उसके खिलाफ किसी भी पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने इस केस के अनुसंधानकर्ता को कोर्ट के समक्ष डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है ।  सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त (AJC 15) की कोर्ट में जयराम की याचिका पर सुनवाई हुई।  जयराम महतो के खिलाफ रांची पुलिस ने रांची के नगड़ी थाना में वर्ष 2022 में दर्ज कांड संख्या 48 में वारंट लिया है ।

 

See also  जयराम महतो के कार्यक्रम में आएंगें राज्यपाल संतोष गंगवार, आजसू के लिए खतरे की एक और घंटी!
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now