ED Raid में मिले ट्रांसफर पोस्टिंग के दस्तावेज, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का भी नाम आया सामने; झारखंड में चल रही थी ट्रांसफ़र पोस्टिंग इंडस्ट्री?

Transfer posting list ed raid

रांचीः ईडी रेड में जो खुलासे हो रहे हैं वो चौंकाने वाले हैं। आलमगीर आलम के पर्सनल सेक्रेट्री के स्टॉफ के घर से जो दस्तावेज मिले हैं उससे ट्रांसफर पोस्टिंग के खेल का अंदाजा लगयाा जा सकता है । ईडी ने अपने सूत्रों को जो दस्तावेज मुहैय्या कराए हैं उसे देखने के बाद यही लगता है कि झारखंड में तबादले की इंडस्ट्री कैसे काम करती है ।

Rajesh Thakur

राजेश ठाकुर कि चिट्ठी

एक दस्तावेज है जिसमें हजारीबग की बीडीओ की शालिनी खलखो का हर हाल में तबादला हजारीबाग से अन्यत्र कहीं भी करने के लिए झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष  राजेश ठाकुर लिख रहे हैं।  कथित तौर पर राजेश ठाकुर की चिट्ठी में हस्ताक्षर भी है और 23-6-2023 की तारीख़ अंकित है।

WhatsApp Image 2024 05 06 at 21.07.41

बीडीओ की नियुक्ति के लिए लिए गए पैसे ?

एक दूसरा दस्तावेज है जिसमें कई बीडीओ को कहां हैं नियुक्ति है और कहां नियुक्ति करनी है की डिटेल है।इसी तरह के कई दस्तावेज बरामद किए हैं जिनमें ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर जिक्र है । माना जा रहा है कि आलमगीर आलम के निजी सचिव ने तबादले के बदले जो मोटी रकम वसूली थी उसे ही ईढी ने जब्त किया है । गौरतलब है कि रांची में छह जगहों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है जिसमें कम से तीस करोड़ रुपए कैश मिलने की खबर है ।

Ed raid

राहुल गांधी के दौरे से पहले छापेमारी ?

ग़ौरतलब है कि सात मई को राहुल गांधी का लोहरदगा में दौरा है और यहाँ पर जनसभा करेंगे ।  उससे पहले ईडी की बड़ी कार्रवाई हो गई है। बीजेपी इसका राजनीतिक फ़ायदा उठाने की कोशिश में है तो कांग्रेस इसे साज़िश बताने में लगी है । झारखंड में पहले चरण का मतदान तेरह मई को है ।

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ करेगी एनआईए जांच, आतंकी संगठन से चंदा लेना का आरोप; LG ने कर दी सिफारिश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now