Jairam Mahto गिरफ्तार ! नामांकन के बाद हुए अरेस्ट,सभा करने की मिली इजाजत

Jairam Mahato होंगे गिरफ्तार ! रांची पुलिस पहुंची बोकारो, नामांकन के बाद होंगे अरेस्ट

रांची: इस वक्त की बड़ी खबर बोकारो से आ रही है जहां छात्र नेता जयराम महतो को गिरफ्तार किये जाने की तैयारी हो रही है। रांची की नगड़ी पुलिस 30-08-2022 में हुए विधानसभा घेराव के मामले में गिरफ्तार करने आई है। जयराम ने अभी बोकारो में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन भरा है।

दिल्ली पुलिस ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा नोटिस, मोबाइल-लैपटॉप के साथ दिल्ली बुलाया; अमित शाह के फर्जी वीडियो का मामला

Jairam Mahto

जयराम महतो ने डीएसपी से अनुरोध किया है कि उनको नामांकन के बाद सभा को संबोधित करने दियाइ जाए, ताकि जो जनता उनको सुनने आई है उनको और जो जनता यहां नहीं आ पाई है उसको अपना संदेश देना चाहती है। उन्होने कहा कि अगर मेरी इस तरह से गिरफ्तारी करेंगे तो हमें हीरो बना देंगे, आप मेरे नामांकन के दिन हमें गिरफ्तार करने पहुंची है, बिना नोटिस किये दो साल पुराने मामले में मेरी गिरफ्तारी करने पहुंचे है।उन्होने कहा कि 45 डिग्री के तापमान में डेढ़ लाख लोग मेरे नामांकन में आये है उनको संबोधित करने दिया जाए जिससे वो अपने समर्थकों को समझा सके और शांतिपूर्ण माहौल में ये सब हो सके। उन्होने कहा कि मेरे कद से सारे नेता खौफ खा रहे है इसलिए नामांकन के दिन मेरी गिरफ्तारी की जा रही है।IMG 5853

 

जयराम के गिरफ्तारी करने को लेकर प्रशासन ने घेराबंदी शुरू कर दी है। समाहरणालय के आस पास तनाव का माहौल बना हुआ है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दी गई है। जयराम के समर्थक लगातार नारेबाजी कर रहे है। जयराम के अधिवक्ता रिजवान लोगों को समझा रहे है।

IMG 5852

Jairam Mahto खुद को क्रांतिकारी, नया भगत सिंह कहते हैं। गिरिडीह, धनबाद के युवाओं खासतौर से कुडमी जाति के युवाओं में उनका खासा क्रेज है। उन्होंने अपनी नई पार्टी JKBSS भी बनाई है और धनबाद में भी अपना प्रत्याशी दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now