Gumla के सिसई थाने में तैनात मुंशी मधुसूदन झा रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 27, 2024

Gumla के सिसई थाने में तैनात मुंशी मधुसूदन झा रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार

गुमला: सिसई थाने में तैनात मुंशी मधुसूदन झा को एसीबी की टीम ने रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। रांची के इटकी निवासी सौरभ गुप्ता की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने 9 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
पीड़ित सौरभ गुप्ता की जब्ती का सामान देने के लिए मुंशी रिश्वत मांग रहा था। इसके बाद सौरभ ने रांची एसीबी को इसकी शिकायत की, जिसके बाद एसीबी की टीम ने उसे धर दबोचा। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम पांच बजे रांची एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम सादे लिबास में गुमला जिले के सिसई थाना पहुंची ।एसीबी के अधिकारी फरियादी बनकर आये थे. इस कारण मुंशी को भनक तक नहीं लगी और वह घूस लेते पकड़ा गया।

See also  DPS Ranchi के म्यूजिक टीचर माइकल घोष की तलाश कर रही एनडीआरएफ की टीम, जोन्हा फॉल में बहे थे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now