RJD उम्मीदवार बीमा भारती का PA चुनाव से एक दिन पहले 10 लाख रूपये कैश से साथ हुआ गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 25, 2024

RJD उम्मीदवार बीमा भारती का पीएम चुनाव से एक दिन पहले 10 लाख रूपये कैश से साथ हुआ गिरफ्तार

पूर्णिया: इस वक्त की बड़ी खबर आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती को लेकर आ रही है। पूर्णिया से आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती का पीएम लोकसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले 10 लाख रूपये कैश के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने चेकिंग के दौरान अरविंद जायसवाल और महावीर मंडल के पास से 10 लाख रूपया कैश बरामद किया है। दोनों को पुलिस अपने साथ लेकर रूपौली थाना आई है, जहां इन दोनों से बरामद कैश को लेकर पूछताछ की जा रही है। पूर्णिया में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव होना है उससे ठीक पहले भारी मात्रा में आरजेडी उम्मीदवार के पास से कैश बरामद होने की खबर ने सबको चौका दिया है। इस सीट पर जेडीयू उम्मीदवार संतोष कुशवाहा और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पप्पू यादव चुनाव मैदान में है।

See also  70 में से 27 चाहिए जिताऊ सीटें, बिहार में राजद-कांग्रेस के बीच खींचतान? किन सीटों पर INC की नजर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now