मटन के लिए मर्डरः, दूल्हा समेत बारातियों पर मुकदमा, दुल्हन को थाने से किया विदा: हत्या को हादसा बताने की रची है साजिश!

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 24, 2024

शादी में मटन के लिए मर्डर! बारातियों पर वेटर की हत्या का आरोप, दुल्हा-दुल्हन को पुलिस ने थाने में बैठाया

N)रामगढ़: जिले के गोला थाना क्षेत्र इलाके में शादी समारोह के दौरान मटन के लिए मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या का कारण जानकार सब हैरान है कि आखिर मटन के लिए किसी का मर्डर कैसे हो सकता है।

Mutton की डिमांड करने पर वेटर का मर्डर!

दरअसल, रामगढ़ के  कोईरी टोली से गोला के हक गांव बारात आई थी। जब बारातियों ने खाना शुरू किया तो मटन की डिमांड ज्यादा होने लगी, बाराती पक्ष के लोग परोसे गये मटन से ज्यादा मटन की डिमांड करने लगे। इसके बाद जो वेटर मटन परोस रहा था उससे बारातियों बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट और कुर्सी टेबल फेंकने और तोड़ने तक मामला बढ़ गया। पूरा विवाह स्थल रणक्षेत्र में बदल गया। हर तरफ भागा-भागी और अफरातफरी की स्थिति बन गई। बारातियों से अपनी जान बचाने के लिए वेटर भागने लगा और कुएं में जा गिरा।

See also  मटन देने में देरी पर बारातियों ने दुल्हन पक्ष को धुना; गुस्से में दुल्हन ने शादी से कर दिया इन्कार

मटन के लिए मर्डर

रात के 2 बजे आई बारात,मांगने लगे मटन

थाने में मृतक के परिजनों द्वारा जो आऱोप लगाए गए हैं उसके मुताबिक बारात रात के दो बजे पहुंची और बारातियों ने मटन की डिमांड शुरु कर दी । इतनी रात में जो मटन बना था उसी से बारातियों को खिलाया जा रहा था लेकिन बार-बार मटन की मांग करने लगे वेटर ने जब कहा कि लड़की पक्ष ने बर्बादी से बचाते हुए मटन परोसने का आदेश दिया है जिसके बाद बारातियों ने बुधु भगत से मारपीट करनी शुरु कर दी। आरोप है कि बारातियों ने बुधु भगत को इतना मारा की उसकी मौत हो गई जिसके बाद इसे हादसा साबित करने के लिए कुएं में डाल दिया ।पुलिस ने बुधु भगत के पिता की शिकायत के बाद दुल्हा औऱ बारातियों को थाने में ही रखा और दुल्हन को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है ।

शिवभक्त हर दिन आता था जल चढ़ाने ’ ? देखते-देखते उसे अगवा कर स्कॉर्पियों में बैठा ले गए बिहार…

विदाई से थाने पहुंची दुल्हन, दूल्हे से भी पूछताछ

शादी समारोह से गायब हुए वेटर की पूरी रात खोजबीन होती रही। बुधवार को कुएं के पास उसका चप्पल मिला। जब कुएं के अंदर देखा गया था वेटर का शव तैर रहा था। फिर मौके पर आई पुलिस ने गांव वालों के सहयोग से शव को कुएं से निकाला। मृतक के परिजन बारात पक्ष पर हत्या का आरोप लगा रहे है और प्रदर्शन कर रहे है। पुलिस ने वर और वधू पक्ष के साथ दुल्हा और दुल्हन को भी थाने बुला लिया है। इसके साथ ही ही शादी के दौरान कैमरा चला रहे शख्स को भी थाने में बैठाया गया है। वीडियो फुटेज और वर-वधु पक्ष

See also  ‘जीजा मेरे बिना नहीं रह सकते…’, साली ने दिया ऐसा जवाब, दीदी ने खुद सौंप दिया पति, बोली- जा जी ले अपनी जिंदगी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now