Moradabad के बीजेपी  प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन, पहले चरण में हुई थी वोटिंग, कई दिनों से थे बीमार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 20, 2024

Moradabad, Kuwar Sarvesh Singh

दिल्लीः मुरादाबाद( Moradabad) के बीजेपी प्रत्याशी कुंवर सर्वेश कुमार का निधन हो गया है ।  वे कुछ समय से अस्वस्थ थे, का शनिवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे।  उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख भूपेन्द्र चौधरी ने मीडिया से कहा, ”कुंवर सर्वेश कुमार का निधन हो गया है।”

भूपेंद्र चौधरी ने कहा, “उनके गले में कुछ समस्या थी और उनका ऑपरेशन हुआ था। कल वह जांच के लिए एम्स गए थे।” उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद सीट पर शुक्रवार को पहले चरण में मतदान हुआ । 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंवर सर्वेश कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है । उन्होंने एक्स पर लिखा कि

मुरादाबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे अपने आखिरी पल तक जनसेवा और समाजसेवा के प्रति समर्पित रहे। उनका जाना पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके परिजनों को इस गहरे शोक को सहने की शक्ति प्रदान करे। ओम शांति!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त किया है । उन्होंने

See also  गोड्डा में दो नाबालिग बहनों से बलात्कार के दोषी को उम्रकैद

मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह जी के निधन से स्तब्ध हूं। ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है!मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों और उनके समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें!ॐ शांति!  CM Yogi Adityanath

 

Pankaj Tripathi पर टूटा दुखों का पहाड़, जीजा की मौत, बहन को किया गया रेफर, बॉलीवुड एक्टर पहुंचेंगे कोलकाता

Ulgulan Nyay MahaRally में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, CM ने किया सभा स्थल का निरीक्षण, खरगे-राहुल-तेजस्वी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now