Shilpa Shetty और राज कुंद्रा के खिलाफ ED की कार्रवाईः शिल्पा के नाम फ्लैट और 97 करोड़ की संपत्ति जब्त

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की 97 करोड़ 79 लाख की संपत्ति जब्त (ed seizes assets) कर ली है। इसमें शिल्पा शेट्टी के जुहू स्थित फ्लैट को भी अटैच किया गया है, साथ ही ईडी ने पुणे का बंगला और इक्विटी शेयर को भी जब्त किया है। पुणे स्थित आवासीय बंगला और इक्विटी शेयर राज कुंद्रा के नाम पर है।

land scam case : जेएमएम नेता अंतू तिर्की समेत चार पांच दिनों की ED रिमांड पर, फर्जी दस्तावेज के सहारे बेची गैर आदिवासियों को जमीन

राज कुंद्रा पोंजी स्किम के माइस्टमाइंड

दरअसल, जांच एजेंसी ईडी ने महाराष्ट्र में दर्ज अलग-अलग एफआईआर को आधार बनाकर पीएमएलए (PMLA) एक्ट के तहत जांच शुरू की थी। इनपर आरोप था कि आरोप था कि मेसर्स वेरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड, स्वर्गीय अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सिंपी भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज और अन्य MLM एजेंट्स ने करीब 6600 करोड़ रुपये की बिटकॉइन साल 2017 में फर्जी वादों के आधार पर इन्वेस्टर्स से हासिल किए, जिन्हें 10 % रिटर्न्स का भरोसा दिया गया था,और उन्हें बिटकॉइन माइनिंग में निजी हितों के लिए इस्तेमाल किया ।यह एक तरह की पोंजी स्किम थी। इस घोटाले का मास्टरमाइंड राज कुंद्रा को बताया जा रहा है, उन्होंने 285 बिटकॉइन हासिल किए थे,इन बिटकॉइन को अमित भारद्वाज ने इन्वेस्टर्स से धोखा कर हासिल किया और यूक्रेन में बिटकोइन माइनिंग में इन्वेस्ट किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now