Jammu kashmir में बिहार के रहने वाले शख्स की आतंकवादियों ने गोली मारकर की हत्या, 10 दिनों में दूसरी घटना

जम्मू-कश्मीर में बिहार के रहने वाले शख्स की आतंकवादियों ने गोली मारकर की हत्या, 10 दिनों में दूसरी घटना

पटना : जन्मू कश्मीर के अनंतनाग (anantnag) में बिहार के रहने वाले शख्स को गोली मारकर हत्या कर दी है। अनंतनाग के बिजबेहरा में बिहार के रहने वाले शंकर शाह को आतंकवादियों (terrorists) ने बुधवार को गोली मारी।

Amba Prasad के साथ रामनवमी मेले के दौरान बदतमजी, समर्थकों के साथ थाने में धरने पर बैठीं

सर्च ऑपरेशन में दो आतंकी पकड़े गए

अंतकवादियों द्वारा मारी गई गोली शंकर के पेट और गर्दन में लगी, घायल अवस्था में उसे पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया और इलाके की घेराबंदी की। बुधवार को सुरक्षा बलों ने ज्वाइट ऑपरेशन नैना चलाकर बिजबेहरा में दो आंतकियों को पकड़ा जिनके पास से हैंड ग्रेनेड, हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया।

10 दिनों में दूसरी घटना

पिछले 10 दिनों में गैर कश्मीरियों ( non kashmiri)पर ये दूसरा हमला है। 8 अप्रैल को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में दिल्ली के रहने वाले परमजीत सिंह को आतंकियों ने गोली मार दी थी।

See also  बिहार में BMSICL के DGM पंकज कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, 32 लाख नकद और 1.31 करोड़ के हीरे-सोने के जेवर बरामद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now