- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

निशिकांत के बयान से चढ़ा फिर रांची का राजनीतिक पारा, क्या कल्पना के सीएम बनते ही बसंत हो जाएंगे JMM से बाहर!

रांची : बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे एक बार फिर अपने भविष्यवाणी को लेकर सुर्खियों में आ गए है। सोरेन परिवार को लेकर निशिकांत दुबे के बयान से राज्य का राजनीतिक पारा एक फिर चढ़ गया है। सोरेन परिवार में सेंधमारी को लेकर बीजेपी सांसद ने बड़ा दावा किया।
निशिकांत दुबे ने कहा कि 2025 में झारखंड मुक्ति मोर्चा टुकड़ों में बंट जाएगी। कल्पना सोरेन के सीएम बनने के बाद जो व्यक्ति सबसे पहले जेएमएम से निकलने वाला है वो है भाई बसंत सोरेन। मै बसंत सोरेन को जानता हूं वो बहुत मर्द आदमी है और कभी भी आंदोलनकारी को छोड़कर, वो अपने पिता के विरासत को अपनी भाभी को नहीं देंगे। कागज पर लिखकर रख ले जून जुलाई में बसंत सोरेन जेएमएम छोड़कर चले जाएंगे।
निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि गांडेय सीट जीतने के बाद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को धक्के मारकर जेएमएम निकाल फेंकेगी, कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री बनेंगी। उन्होने कहा कि उनकी सारी बातें सत्य हुई है, ये बात भी सत्य होगी। उन्होने कहा कि आने वाले समय में सीता सोरेन को छोड़कर सोरेन परिवार का कोई भी सदस्य चुनाव लड़ने लायक नहीं बचेगा। उनकी सरकार अगर झारखंड में बनी तो दुर्गा सोरेन के मौत की जांच होगी।
निशिकांत दुबे कल्पना सोरेन और बसंत सोरेन को लेकर किये गए भविष्यवाणी के बाद कई तरह के राजनीतिक कयास लगने शुरू हो गए है। राजनीतिक के जानकारों के साथ ही राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा गर्म हो गई है कि क्या झारखंड में एक बार फिर खेला होगा, सत्ता परिवर्तन के साथ साथ सोरेन परिवार की एकता खत्म हो जाएगी, जेएमएम में टूट होगी। हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री काल में सत्ता परिवर्तन और हेमंत सोरेन पर केंद्रीय एजेंसी की कार्रवाई से संबंधित निशिकांत दुबे के कई दावे सच साबित हुए तो कई कयास तक ही रह गए, ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में मुख्यमंत्री बदलाव की बातें एक बार चर्चा में आ गई है।

See also  रांची में प्रेशर हॉर्न और बाइक साइलेंसर पर चला बुलडोजर,700 से ज्यादा किए गए नष्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now