- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

चतरा में बन चुका है दुनिया का ड्रग्स सेंटर, फिर मिले 2 करोड़ रुपए की अफीम और हेरोइन

Chatra police seized Drugs

चतराः दुनिया के नक्शे पर चतरा का नाम ड्रग्स के धंधे के लिए बदनाम हो चुका है । देश में सबसे ज्यादा अफीम,डोडा, चरस, गांजा और हेरोइन अगर कहीं बरामद होती है तो चतरा जिले में ही । ऐसा नहीं है कि यहां कहीं बाहर से यह नशीला पदार्थ आता है बल्कि प्रोडक्शन सेंटर और प्रोसेसिंग सेंटर भी चतरा में ही बन चुका है। देश भर के ड्रग्स के धँधेबाज चतरा को बेहद पसंद करते हैं, माना जाता है कि यहां से सस्ते दामों इन नशीले पदार्थों को लेकर दुनिया भर के बाजारों में पहुंचाया जाता है । ताजा मामला है करोड़ों की अफीम और हेरोइन का मिलना । पुलिस ने करीब 45 किलो अफीम और 25 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है । अफीम की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है तो जब्त  हेरोइन की कीमत 5 लाख रुपये है ।

चतरा  पुलिस को मुखबिरों ने सूचना दी थी जिसके बाद इतनी बड़ी कार्रवाई की गई । चतरा-हजारीबाग की सीमा पर स्थित बलबल चेक प्वाइंट के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान पुलिस ने 45 किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार तस्कर ने ही बताया कि  गिद्धौर थाना क्षेत्र के पांडेटोला गांव के  राजेंद्र दांगी के घर में  हेरोइन है जिसके बाद दांगी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है ।

See also  DGP अनुराग गुप्ता को रिटायर्ड करने पर झारखंड सरकार असहमत, केंद्र को भेजा जवाब
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now