अपराधियों ने पलामू पुलिस को दी खुली चुनौतीः कांग्रेस के पूर्व नेता समेत दो की गोली मारकर हत्या, पिछले 4 दिनों में 5 मर्डर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 27, 2024

पलामू : जिले में क्राइम का ग्राफ अचानक से तेज हो गया है। बुधवार दोपहर को कांग्रेस के पूर्व नेता राजमोहन पालू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पोलू के घर से एक और व्यक्ति के शव को बरामद किया गया है। कुछ दिनों पहले ही जेल से बाहर निकला था राजमोहन पोलू।

palamu police
चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर स्थित घर से दोनों के शव को बरामद किया गया है। मंगलवार रात को चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में मनोज चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिछले चार दिनों में 5 लोगों की हत्या पलामू में हुई है। अपराधियों ने इस तरह की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है।

See also  पेसा नियामवली कैबिनेट से पास होने का मना जश्न, मुख्यमंत्री आवास पर आकर आदिवासी समाज के लोगों ने हेमंत सोरेन का जताया आभार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now