कुछ इस तरह गांव में बीत रहा है कल्पना सोरेन का समय, शिबू सोरेन और बच्चों के साथ बाहा पर्व में हुई शामिल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 26, 2024

रांची : हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद कल्पना सोरेन राजनीति में एक्टिव हो गई है। इन दिनों उनका समय अपने ससुराल नेमरा में बीत रहा है। होली और उसके अगले दिन बाहा पर्व को उन्होने अपने गांव में परिवार के सदस्यों के साथ मनाया। कल्पना ने रसोई में भी जमकर हाथ बटाया। अपने ससुर शिबू सोरेन और बच्चों के साथ वो बाहा पर्व में शामिल हुई।

baha pooja
कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति में बाहा पर्व को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं रखते हुए लिखा कि सभी राज्यवासियों को प्रकृति पर्व बाहा की हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार। यह पर्व, प्रकृति और समृद्ध आदिवासी विरासत के मूल नियमों में निहित है।

आज गांव में हेमन्त जी की अनुपस्थिति में राज्यवासियों के कल्याण की कामना करते हुए बाहा पर्व से संबंधित अनुष्ठान को किया गया। आज हम उदास ज़रूर हैं पर दृढ़ विश्वास है कि कोई भी तानाशाही ताकत हेमन्त जी के हौसले को कमजोर नहीं कर सकती।

See also  हेमंत सोरेन को रांची के PMLA कोर्ट से लगा झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

बाहा पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण और भविष्य के लिए संतुलित अनुशासन की महत्वपूर्णता को समझने के लिए प्रेरित करता है। जलवायु परिवर्तन के इस दौर में जब हम प्रकृति पर्व को मनाते हैं तो प्राकृतिक संसाधन और समाज के संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उसे आगामी पीढ़ी के लिए संरक्षित करने का संकल्प भी लेते हैं।

~कल्पना मुर्मू सोरेन

baha puja

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now