धौनी से 15 करोड़ की ठगी मामले में पुराने दोस्त को समन जारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 21, 2024

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी से 15 करोड़ की ठगी मामले में न्यायिक दंडाधिकारी राजकुमार पांडेय की अदालत ने अरका स्पोर्टस एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के संचालक और धौनी के पुराने दोस्त मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वनाथ के खिलाफ समन जारी किया है। इस मामले में अगली सप्लाई 19 अप्रैल को होगी।
महेंद्र सिंह धौनी ने अरका स्पोर्टस एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के संचालक और पुराने बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वनाथ 15 करोड़ की ठगी और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इसको लेकर 2021 में कंप्लेन केस किया गया था। धौनी ने दोनों पर विश्ववासघात करने और आर्थिक नुकसान करने का आरोप लगाया था। 2017 में मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वनाथ ने धौनी को बताया था कि वो उनके नाम पर क्रिकेट एकेडमी और स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स खोलेंगे, इसके बदले में ये दोनों धौनी को फ्रेंचाइजी फीस देंगे और इसको लेकर एग्रीमेंट किया था। इसके बाद इन दोनों ने धौनी के नाम पर क्रिकेट एकेडमी खोलना शुरू किया लेकिन धौनी को इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी और एग्रीमेंट के अनुसार पैसे भी नहीं दिया। इसके बाद धौनी ने 15 अगस्त 2021 को इनके साथ हुआ करार खत्म कर दिया। इसके बाद भी मिहिर दिवाकर और सौम्या धौनी के नाम पर क्रिकेट एकेडमी खोलते रहे जिसकी जानकारी धौनी को मिली और उन्होने लीगल नोटिस भेज दिया, जिसका जवाब इन दोनों ने नहीं दिया। इसके बाद धौनी ने रांची सिविल कोर्ट में केस दर्ज कराया।

See also  महेंद्र सिंह धोनी से खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने की मुलाकात, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव भी थे साथ
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now