गोइलकेरा जंगल से छत्तीसगढ़ के नक्सली समेत तीन गिरफ्तार, 60 किलो विस्फोटक, 27 तीर और राइफल बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 17, 2024

चाईबासा : प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन आदि के खिलाफ चल रहे चाईबासा पुलिस, कोबरा, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ के अभियान में रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अभियान के क्रम में गोइलकेरा थाना अंतर्गत ग्राम रेला पराल एवं रायरोवा के समीप पंचलताबुरू जंगल क्षेत्र में भ्रमणशील नक्सली दस्ता के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर एक 303 राइफल, भारी मात्रा में विस्फोटक एवं अन्य सामग्री नक्सली कैंप से बरामद की गयी। बरामद विस्फोटकों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से यथा स्थान बम निरोधक दस्ता की मदद से विनिष्ट किया गया है। यह जानकारी पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में छत्तीसगढ़ के बिजापुर जिले के गंगालुर थाना के पीड़िया गांव का रोहित पदम, पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना के लोरपोंडा का युलिप जोजो और छोटानागरा के मरांगपोंगा गांव का बासु बाहंदा शामिल है। इनके खिलाफ टोंटो थाने में सात और जेटेया थाने में एक नक्सल कांड दर्ज है। इनके पास से एक राइफल, मैगजीन, 87 राउंड कारतूस, 60 किलो विस्फोटक, 150 ग्राम अमोनियम नाइट्रेट (यूरिया), 27 तीर बम, चार पाइप बम, 2 सुतली बम, 19 सिरिंज मैकेनिज्म इम्प्रोवाइस, एक किलो विस्फोटक के साथ एक प्लास्टिक डिब्बा, सात पिठ्ठू बैग, नौ विस्फोटक कंटेनर, वायरलेस सेट, नक्सली साहित्य, पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड, ड्रिल मशीन समेत अन्य सामग्री बरामद हुई हैं। पूछताछ में इन लोगों ने संगठन के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी हैं। उनकी सत्यता की जांच की जा रही है। इस क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ आपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि 15 मार्च को को एक आसूचना प्राप्त हुई कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र ग्राम रेला पराल, रायरोवा के आस-पास जंगली क्षेत्र में भाकपा माओवादी का एक दस्ता भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा एवं सीआरपीएफ की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर अभियान संचालित किया गया। उसी अभियान के क्रम में सुरक्षाबलों को यह सफलता हाथ लगी है।

See also  अशोक खरात को लेकर बड़े खुलासे, 5 नरबलि की आशंका, ढ़ोंगी बाबा महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now