सबसे बड़ा पेपर लीक- बिहार में एग्जाम, झारखंड में तैयारी, बस से धराए 200 परीक्षार्थी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 15, 2024

Paper leak

हजारीबाग.. देश का सबसे बड़ा पेपर लीक  कांड का खुलासा झारखंड में हुआ है । बिहार में TRE-3 का एग्जाम है और झारखंड के हजारीबाग में एक साथ २०० छात्रों को एक होटल में रखकर तैयारियां कराई जा रही थी  । सबसे पास बिहार केTRE-3  एग्जाम का कथित प्रश्नपत्र भी मिला है । यह अपने आप में ना अपने आप में अनोखा मामला है बल्कि बड़ी साजिश का भी एंगल नजर आता है । इतनी बड़ी संख्या में एक साथ एक ही होटल में परीक्षार्थियों का रुकना, वो भी दूसरे राज्य के छात्र  और उनके पास कथित तौर से प्रश्न पत्र प्राप्त होने से इस बात की पूरी आशंका जताई जा सकती है बिहार में पेपर लीक हो चुका है । 

गौरतलब है कि हजारीाग में 200 छात्रों को पुलिस ने रोका है। उनसे पूछताछ की जा रही है। छात्रों को पुलिस ने होटल कोहिनूर पर रोक कर रखा हुआ है। बताया जा रहा है कि ये सभी छात्र बिहार में शुक्रवार को हो रहे TRE-3 परीक्षा में भाग लेने वाले थे। बिहार पुलिस से इस मामले में संपर्क साधा गया है।
हजारीबाग पुलिस ने दो बसों में सवार 200 छात्रों को नगवां टोल प्लाजा के पास रोका। उन्हे अपने साथ ले जाकर पूछताछ कर रही है। छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के लिए हजारीबाग लाया गया था और उन्हे परीक्षा में आने वाले प्रश्नपत्र उपलब्ध कराकर तैयारी कराई गई थी। बताया जा रहा है कि इन्हे पिछले दो दिनों से तैयारी कराई जा रही थी। पुलिस को इस संबंध में इनपुट मिला और उस आधार पर पुलिस ने इन्हे पकड़ा है। बिहार में आयोजित हो रहे परीक्षा के प्रश्नपत्र से इसकी मिलान कराई जाएगी। बिहार पुलिस से इस मामले में संपर्क साधा गया है।

See also  बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, झारखंड CID ने बोकारो से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now