मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 1250 प्लस टू शिक्षकों और 1500 इंजीनियर को देंगे नियुक्ति पत्र

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 7, 2024

रांची : राज्य के 2852 युवाओं को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज नियुक्ति पत्र देंगे। रांची के शहीद मैदान धुर्वा में मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे।
समारोह में 1250 प्लस टू विद्यालय शिक्षक, 1500 कनीय अभियंता, 34 खान निरीक्षक समेत 2852 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपी जाएगी। इस समारोह में मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री मिथिलेश ठाकुर और मंत्री बसंत सोरेन शामिल होंगे।
राज्य के प्लस टू विद्यालयों में 3120 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया 2023 में शुरू की गई थी। जीव विज्ञान, रसायन, भौतिकी और भूगोल विषय में चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। इसके अलावा अन्य विषयों के अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री जमशेदपुर जाएंगे जहां वो बालीगुमा में मेधा प्लांट का शिलान्यास करेंगे।

See also  BJP में शामिल होने से पहले चंपाई सोरेन का घर भी हरा से हो गया भगवा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now