जमशेदपुर में महिलाओं और युवतियों के साथ मारपीट, बदमाश युवकों ने क्रिकेट खेल रहे बच्चों को भी नहीं बख्शा

जमशेदपुर : गोलमुरी क्लब के पास स्थित पार्क में शाम को टहलने निकली महिलाओं और युवतियों के साथ बदमाश युवकों ने मारपीट की है। पहले बदमाश युवक पार्क में पहुंचे और फिर पार्क के अंदर जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान क्रिकेट खेल रहे बच्चों के साथ भी मारपीट की। इसके बाद महिलाओं और बच्चों ने इसका विरोध किया तो युवकों ने पत्थर चलाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो बदमाश युवक वहां से फरार हो गए।
पुलिस ने दो बाइक को और एक मोबाइल को मौके से जब्त किया है। बदमाश युवकों द्वारा की गई पत्थरबाजी में सुखदीप सिंह, जसपाल सिंह के साथ कुछ महिलाएं घायल हो गई है। स्थानीय लोगों का कहा है कि पार्क में ये बदमाश युवक जुआं खेलने है और नशा करते है पुलिस को शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती। इस वजह से ऐसे युवकों का मनोबल बढ़ा है और ऐसी हरकत की है। महिलाओं और स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, मोबाइल और बाइक के माध्यम से युवकों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now