चंपाई सोरेन सरकार में हुआ मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, बसंत सोरेन को मिला महत्वपूर्ण विभाग

रांची : चंपाई सोरेन सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार के बाद अब मंत्रियों के बीच विभागों को बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गृह विभाग अपने पास रखा है। जबकि वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी एक बार फिर रामेश्वर उरांव को सौंपी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन को पथ निर्माण, भवन निर्माण और जल संसाधन जैसा महत्वपूर्ण विभाग दिया गया है।
देखिये पूरी लिस्ट किसको कौन सा विभाग मिला है

चंपई सोरेन मुख्यमंत्री
कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग
गृह (कारा सहित) विभाग
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग तथा वैसे सारे विभाग जो अन्य मंत्रियों का आवंटित नहीं है
:::::::
आलमगीर आलम
ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पंचायती राज विभाग
:::::::
सत्यानंद भोक्ता
श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग
उद्योग विभाग
:::::::
डॉ रामेश्वर उरांव
वित्त विभाग
योजना एवं विकास विभाग
वाणिज्य कर विभाग
खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग
::::::::
बेबी देवी
महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग
::::::::
हफीजुल हसन
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
निबंधन विभाग
पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग
::::::
बसंत सोरेन
पथ निर्माण विभाग
भवन निर्माण विभाग
जल संसाधन विभाग
::::::
मिथिलेश ठाकुर
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग
::::::
बादल
कृषि पशुपालन एवं सहकारिता
::::::
बन्ना गुप्ता
स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग
आपदा प्रबंधन विभाग
::::::
दीपक बिरुआ
अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग (अल्पसंख्यक कल्याण को छोड़कर )
परिवहन विभाग

See also  पटना हाईकोर्ट से बिहार सरकार को बड़ा झटका, पूर्व रजिस्ट्रार की बर्खास्तगी को बताया अवैध

list 1

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now