राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए तेजस्वी यादव, राहुल की जीप को चलाते नजर आए तेजस्वी

रोहतास : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल हुए। रोड़ शो के दौरान तेजस्वी यादव राहुल गांधी की जीप को चलाते नजर आए। उनके साथ जीप की पिछली सीट पर सासाराम से सांसद रही पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार मौजूद थी। रोहतास की सड़कों पर उमड़े जनसैलाब को देखकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव काफी उत्साहित नजर आए।

tejashwi rahul
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान रोहतास से कैमूर पहुंचेंगे। एनएच-2 महागठबंधन के कार्यकर्ता भारी संख्या में दोनों नेताओं के स्वागत के लिए तैयार है। राजद विधायक सुधाकर सिंह, संगीता कुमारी और कांग्रेस विधायक भरत बिंद अपने समर्थकों के साथ दोनों नेताओं के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए है। एनएच-2 होते हुए दुर्गावती प्रखंड के धनेक्षा तक दोनों नेता रोड़ शो करेंगे। धनेक्षा इंटरस्तरीय स्कूल में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जनसभा को संबोधित करेंगे।

See also  घूस लेते पकड़ा गया यूनियन बैंक का मैनेजर, एक फर्जी कर्मचारी भी हुआ अरेस्ट, बिहार में CBI की बड़ी कार्रवाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now