गढ़वा और पलामू में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा स्थगित, किसान आंदोलन में हो सकते है शामिल

रांची : इस वक्त की बड़ी खबर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से निकल कर आ रही है। गढ़वा और पलामू में 14 और 15 फरवरी को होने वाली भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार को राहुल की यात्रा को छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड में शामिल होना था। झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने राहुल गांधी की यात्रा स्थगित होने की पुष्टि कर दी है।

राहुल गांधी की यात्रा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा अपने पूर्व के निर्धारित रूट के अनुसार जारी रहेगा। पलामू के रास्ते ये यात्रा बिहार में प्रवेश करेगी, लेकिन कुछ अति आवश्यक काम से राहुल गांधी जी इस यात्रा में शामिल नहीं होंगे।माना जा रहा है कि राहुल गांधी दिल्ली बॉडर के पास हो रहे किसान आंदोलन में शामिल हो सकते है। शंभू बॉडर पर मंगलवार को किसानों और पुलिस बल के बीच भीषण झड़प हुई है। दिल्ली कूच करने के रोके जाने पर किसानों ने जहां एक तरफ पथराव किया, तो दूसरी तरफ पुलिस ने जमकर आंसू गैंस के गोले छोड़े। राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर अपना बयान भी दिया जिसमें उन्होने कहा कि वो किसानों को एमएसपी देंगे उनकी समस्याओं को दूर करेंगे।
झारखंड के गढ़वा और पलामू में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूर्व से निर्धारित थी. भारत जोड़ा यात्रा झारखंड में दूसरे चरण में यह प्रवेश करने वाली थी और करीब दो दिनों तक पलामू गढ़वा में होनी थी ।राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर पलामू में लगभग तैयारी पूरी हो गई थी।राहुल गांधी पलामू के नावाबाजार में रात्रि विश्राम करने वाले थे. इससे पहले राहुल गांधी की गोदरमाना रंका के इलाके में सभा होने वाली थी, उसके बाद पलामू के रेहला में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करने वाले थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now