आज रांची पहुंच रहे है हैदराबाद से गठबंधन के विधायक, कल होने वाले फ्लोर टेस्ट में होंगे शामिल

रांची : मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के शपथग्रहण के बाद हैदराबाद गए जेएमएम और कांग्रेस के विधायक रविवार रात आठ बजे तक रांची लौट आएंगे। रांची आने के बाद सभी विधायक सर्किट हादस में रहेंगे और सोमवार को होने वाले बहुमत परीक्षण में सभी विधायक शामिल होंगे।
चंपई सोरेन को राज्यपाल ने 10 दिनों के अंदर बहुत साबित करने के लिए को कहा था। चंपई 5 फरवरी को बहुमत साबित करेंगे। उन्होने 47 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। सीता सोरेन के बाद अब लोबिन हेंब्रम ने भी चंपई सोरेन को वोट देने की बात कही है।
उधर कांके रोड़ स्थित मुख्यमंत्री आवास में बैठक की गई, जिसमें मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के अलावा मुख्य सचिव, डीजीपी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय चौबे और एडीजी मौजूद रहे।

cm house

See also  नाबालिग से 62 लोगों ने किया बलात्कार, अश्लील वीडियो किया शेयर, वायरल करने की धमकी देकर करते रहे यौन शोषण
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now