हेमंत ने गिरफ्तारी के बाद बदल दी ‘INDIA’की फिजा, राहुल-प्रियंका,सोनिया,लालू अखिलेश सबने गिरफ्तारी का विरोध

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 1, 2024

Hemant support

रांची.. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष मुखर हो गया है खासतौर से ‘INDIA’ गठबंधन । नीतीश कुमार की ‘दगाबाजी’ से आहत इस अलायंस ने प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई का जबरदस्त विरोध किया है । गिरफ्तारी के फौरन बाद सोनिया गांधी, शरद पवार समेत कई बड़े नेताओं ने बैठक कर हेमंत का समर्थन किया । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने X पर लिखा कि

झारखंड की लोकप्रिय सरकार के जनप्रिय आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र की तानाशाह सरकार प्रताड़ित कर रही है। भाजपा के यह घिनौने हथकंडे अल्प समय के लिए परेशान तो कर सकते हैं पर पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और हाशियों पर रहने वाले समूहों के संकल्प और महत्वाकांक्षाओं को पराजित नहीं कर सकते। भाजपा का डर जग-ज़ाहिर है और जनता भी यह बात अब समझ चुकी है। हम मजबूती से हेमंत के साथ हैं।
See also  झारखंड के डीसी साहब सीएम को बनाते हैं बेवकूफ? वन पट्टा के नाम पर ठगते रहे हैं अधिकारी - सीएम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now