- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

लालू परिवार के लिए शनिवार का दिन होगा निर्णायक, लैंड फॉर जॉब मामले में राबड़ी-मीसा को लेकर कोर्ट सुनायेगा फैसला, सरकार को लेकर भी होना है अंतिम फैसला

लालू परिवार की सुरक्षा में बड़ा बदलाव,राबड़ी की Z+ की सुरक्षा खत्म, अब तेजप्रताप को सिर्फ एक बॉडीगार्ड, राजश्री यादव को एक महिला अंगरक्षक

पटना : लालू यादव के परिवार के लिए शनिवार का दिन अहम होने वाला है। एक तरफ जहां बिहार में सरकार में रहने या बाहर जाने का रास्ता शनिवार को तय हो जाना है। वही दूसरी ओर दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट लैंड फॉर जॉब मामले में शनिवार को फैसला सुनाने वाली है।
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनकी बेटी और सांसद मीसा भारती, हेमा यादव के खिलाफ दायर आरोप पत्र पर शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट अपना फैसला सुनायेगी। कोर्ट 20 जनवरी को ही फैसला सुनाने वाली थी लेकिन उसकी अगली तारीख कोर्ट ने 27 जनवरी को तय की। रेलवे में जमीन के बदले नौकरी मामले में ईडी ने दो चार्जशीट दायर की थी। एक केस को मनी लाउंड्रिंग से जोड़ा जबकि दूसरा केस जमीन के बदले नौकरी से जुड़ा है।
लालू परिवार के लिए शनिवार का दिन बहुत अहम और मुश्किलों भरा रहने वाला है। एक तरफ उनको बिहार में जारी राजनीतिक अनिश्चितता के बीच सरकार बचाने और बनाने की चुनौती है, तो दूसरी तरफ लालू परिवार के तीन सदस्यों को लेकर कोर्ट अहम फैसला सुनाने वाली है।

See also  ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने से किया इंकार, कहा-मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now