लालू यादव और तेजस्वी यादव सियासी हलचल के बीच कर रहे है बैठक, कल लालू ने बुलाई विधायक दल की बैठक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 26, 2024

पटना : बिहार में सियासी हलचल और सत्ता जाने की सुगबुगाहट के बीच आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने अपने विधायकों को पटना बुला लिया है। शनिवार को विधायक दल की बैठक दोपहर एक बजे बुलाई गई है। अभी लालू और तेजस्वी अपने वरिष्ठ नेताओं और राजद कोटे के मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे है।
इससे पहले आरजेडी की ओर से मनोज झा ने मीडिया में बयान देकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शुक्रवार तक अपना स्टेंड क्लीयर करने को कहा है। मनोज झा ने कहा कि जो संशय की स्थिति बनी हुई है गठबंधन में उसको मुख्यमंत्री को आज शाम तक स्पष्ट कर देना चाहिए। ये असमंजस की स्थिति ठीक नहीं है। वही तेजस्वी यादव के हाव भाव भी बता रहे है कि डिप्टी सीएम के रूप में उनका कार्यकाल भी अपने आखरी समय में है, इसलिए तेजस्वी यादव ने वर्तमान राजनीतिक हालात को देखते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है। हम सरकार में आये तो लोगों को रोजगार दिया और आगे भी लोगों के लिए काम करते रहेंगे।
बिहार की सत्ता में वापसी कर रही बीजेपी ने भी अपनी ओर से तैयारियां तेज कर दी है। शनिवार को शाम चार बजे बीजेपी पटना में एक बड़ी बैठक कर रही है जिसमें उसके सभी विधायक और सांसद मौजूद रहेंगे। इस बैठक के बाद नीतीश के साथ एक बार फिर सरकार बनाने को लेकर अंतिम सहमति। हालांकि बीजेपी के सूत्र बताते है कि प्रदेश बीजेपी के अंदर नीतीश कुमार के साथ एक बार फिर जाने को लेकर नाराजगी है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी अभी दिल्ली में है, कल उनकी अमित शाह और नड्डा से मुलाकात हुई थी। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा दिल्ली से पटना लौट आये है और नीतीश के साथ सरकार बनाने को लेकर आलाकमान के निर्देश के इंतजार में है। वही सुशील मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि नीतीश के लिए बीजेपी के दरवाजे खुले हुए है। माना ये जा रहा है कि 2020 के फॉर्मूले के आधार पर ही इस बार भी बीजेपी-जेडीयू की सरकार बनेगी और सुशील मोदी एक बार फिर डिप्टी सीएम बनेंगे।

See also  बिहार में फिर खेला ! जीतनराम मांझी से मिले लालू के दूत, माले विधायक बोले-"मांझी जी अच्छा खेल दिखाएंगे"
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now