प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झारखंड दौरा, ST मोर्चा के अधिवेशन और जनजाति समाज के लोगों से होंगे रूबरू

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 24, 2024

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर झारखंड दौरे पर आ रहे है। वो 11 फरवरी को रांची आएंगे यहां वो बीजेपी की ओर से होने वाले एसटी मोर्चा के सम्मेलन में शामिल होंगे। इससे पहले पीएम मोदी 4 फरवरी को धनबाद आएंगे जहां वो सिंदरी में हर्ल फैक्ट्री का उद्घाटन करेंगे।
इसकी जानकारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महामंत्री और ST मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी डा राधा मोहन दास अग्रवाल ने मीडिया वार्ता करके दी,उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी राजधानी रांची में 11 फरवरी को ST मोर्चा द्वारा एक राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित की जाएगी, इसी सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे,उन्होंने बताया कि 4 तारीख को भी पीएम का झारखंड में कार्यक्रम रहेगा।

See also  राज्यपाल संतोष गंगवार ने लौटाई सूचना आयुक्तों की नियुक्ति वाली फाइल, RTI कानून और कोर्ट के फैसलों का हवाला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now