ED पहुंच रही है CM हाउस, रांची की सड़कों पर JMM कार्यकर्ताओं का जमावड़ा, मंत्री और विधायक पहुंचे मुख्यमंत्री आवास

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 20, 2024

रांची : प्रवर्तन निदेशालय की टीम थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्री आवास पहुंच रही है। इसको लेकर ईडी ऑफिस से लेकर सीएम हाउस तक पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किये गए है। पूरे इलाके को छावनी के रूप में तब्दील कर दिया गया है। वही सीएम हाउस में धीरे धीरे सता पक्ष के लोग जुटने लगे है। मंत्री जोबा मांझी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप और महाधिवक्ता राजीव रंजन मुख्यमंत्री आवास पहुंच चुके है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा भी सीएम हाउस पहुंच चुके है।

cm house 11
मुख्यमंत्री से पूछताछ शुरू होने से पहले ही जेएमएम कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रांची की सड़कों पर हो गया है।सीएम हाउस के सामने स्थित एलपीएन शाहदेव चौक पर जेएमएम कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया है । जेएमएम कार्यकर्ता ईडी, केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. सीएम हाउस तक भी पहुंच गये हैं जेएमएम कार्यकर्ता, वे लगातार नारेबाजी कर रहे हैं।

jmm 1

See also  धनबाद में गैस सिलेंडर कटर ब्लॉस्ट से तीन की मौत, 3 CISF जवान भी घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now