डेस्कः झारखंड के कोडरमा घाटी में बिहार के एक कारोबारी से 80 लाख रुपये के सोना लूटने का मामला सामने आया है। घटना रविवार देर रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। पीड़ित कारोबारी दीपक गुप्ता बिहार के छपरा स्थित गांधी चौक न्यू कॉलोनी निवासी हैं। इधर, एसपी के आदेश पर मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई है, जिसने जांच शुरू कर दी है।
झारखंड के गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय को लगाई फटकार, IPS अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार के आदेश को किया रद्द
बताया जाता है कि दीपक गुप्ता कोलकाता से अपनी कार से सोना लेकर छपरा जा रहे थे। रविवार रात कोडरमा घाटी से गुजरने के दौरान मेघातरी के पास दूसरी गाड़ी में बैठे बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी गाड़ी रुकवाई। इसके बाद पिस्तौल की नोंक पर उनकी गाड़ी में रखा सोना लूटकर बिहार की ओर ही फरार हो गए।
बिहार-झारखंड में आज से मानसून का दिखेगा असर, बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, वज्रपात ने ली कई की जान
वारदात के बाद दीपक फौरन कोडरमा थाना पहुंचे, जहां उन्हें सुबह आने को कहा गया। सोमवार सुबह वे कोडरमा थाने पहुंचे और आवेदन दिया, लेकिन थानेदार ने लेने से मना कर दिया। इसके बाद वे रात करीब नौ बजे एसपी के पास पहुंचे। एसपी के आदेश पर कोडरमा पुलिस ने आवेदन लिया। इस मामले में व्यवसायी दीपक गुप्ता ने बताया कि पुलिस अगर तुरंत एक्शन में आती तो अपराधी पकड़े जा सकते थे।इधर, कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने कहा कि यह मामला संदेहास्पद लग रहा है। व्यवसायी की कई बातें ऐसी है, जिसकी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।




