69 हजार शिक्षकों की भर्ती का लिस्ट रद्द, हाईकोर्ट ने फिर से परिणाम जारी करने का दिया आदेश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 16, 2024

69 हजार शिक्षकों की भर्ती का लिस्ट रद्द, हाईकोर्ट ने फिर से परिणाम जारी करने का दिया आदेश

डेस्क: उत्तरप्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की बहाली को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का परिणाम नए सिरे से जारी करने का आदेश दिया है,अब बेसिक शिक्षा विभाग को 3 महीने में नई चयन सूची जारी करनी होगी।

हाई कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया है कि तीन महीने के अंदर नई मेरिट लिस्ट बनाई जाए, जिसमें बेसिक शिक्षा नियमावली और आरक्षण नियमावली का पालन हो. बता दें कि अभ्यर्थियों ने पूरी भर्ती पर सवाल उठाते हुए 19 हजार पदों पर आरक्षण घोटाला का आरोप लगाया था।

69 हजार शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण अनियमितता का मामला लंबे समय से हाईकोर्ट में लंबित था। शिक्षक भर्ती में 19 हजार सीटों के आरक्षण को लेकर अनियमितता के आरोप लगे थे।इसमें विसंगतियों का आरोप लगाते हुए कई लोग कोर्ट गए थे। 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण अनियमितता का मामला लंबे समय से हाईकोर्ट में लंबित था। हाईकोर्ट ने 69000 सहायक शिक्षकों की मौजूदा सूची को गलत मानते हुए मेरिट सूची को रद्द कर दिया है।

See also  धोनी के ब्लैक मर्सिडीज का कटा 1000 रुपये का चालान, रांची में ओवरस्पीडिंग में फंसे कैप्टन कूल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now