रांची एयरपोर्ट से बिरसा चौक तक बनेगी 6 लेन सड़क, हेमंत सरकार खर्च करेगी 45 करोड़

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 24, 2025

ranchi_airport_to_birsa_chowk_6_lane_news

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एयरपोर्ट की ओर से शहर के प्रवेशद्वार एयरपोर्ट रोड, हिनू चौक और बिरसा चौक मार्ग का विकास महानगरों की तर्ज पर करने का निर्देश दिया है। इस क्रम में नगर विकास और आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने संबंधित पांच योजनाओं के लिए 45.03 करोड़ (45,03,64,500) रुपए की मंजूरी दे दी है।

विभागीय प्रधान सचिव सुनील कुमार ने जुडको को जल्द निविदा निकाल कर क्रियान्वयन शुरू करने का निर्देश दिया है। प्रधान सचिव ने कहा है कि शहरी नियोजन के तहत राजधानी के एयरपोर्ट क्षेत्र का आधुनिकीकरण एवं सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। एयरपोर्ट से हिनू चौक की दूरी 1.65 किमी एवं हिनू चौक से बिरसा चौक तक की कुल दूरी 1.2 किमी है। पत्थर की कलाकृतियां, झारखंड की प्राचीन कला-संस्कृति पर आधारित भव्य तोरणद्वार, लैंड स्केपिंग, डिजाइनदार पेड़-पौधे, पेयजल एवं प्रसाधन, खाली स्थान पर पार्क, पार्किंग खूबसूरती बढ़ाएगी।

सरकारी स्कूल की 11 छात्राओं का यौन उत्पीड़न, प्रिंसिपल गिरफ्तार; ऐसे हुआ खुलासा

See also  300 करोड़ झांकी है, 10 कमरे खुलने बाकी है, बेहिसाब दौलत वाले धीरज साहू को लेकर निशिकांत के दावे

वर्तमान सड़क मार्ग को यथासंभव छह लेन बनाना, सतह नवीनीकरण, फुटपाथ, साइक्लिंग पाथ, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, फ्लोरिंग पैनल, एलईडी लाइटिंग, दीवारों पर जनजातीय कला-संस्कृति पर आधारित चित्रकारी होगी।

सड़क सतह नवीनीकरण के साथ सौंदर्यीकरण, छह लेन का निर्माण, डिवाइडर की पेड़-पौधों से सजावट, लैंड स्केपिंग, पेवर ब्लॉक, फुटपाथ, साइकिल पाथ वे, सड़क के दोनों ओर छायादार वृक्ष, डिजाइनदार पौधे होंगे। आकर्षक स्ट्रीट एवं एलइडी लाइट, लैंड स्केपिंग, शौचालय।

कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का उन्नयन, खाली स्थानों पर झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियां, वर्तमान के 12 मीटर के गोलंबर को 22 मीटर तक विस्तार, लैंड स्केपिंग, आधुनिक एलइडी लाइट, रंग-बिरंगी लाइट, हरियाली के लिए खूबसूरत पेड़-पौधे होंगे।

डॉक्टर ने कर दिया बड़ा कांड, तीन अस्पताल में रिकॉर्ड किए 460 महिलाओं की अश्लील वीडियो

किस योजना के लिए कितनी राशि

  • सुगम यातायात के निमित्त एयरपोर्ट से हिनू चौक तक सड़क सुदृढ़ीकरण के लिए 10.42 करोड़
  • हार्ड एवं सॉफ्ट स्केप (हरियाली पूर्ण एवं प्रकाशयुक्त सजावट) के लिए 14.64 करोड़
  • हिनू से बिरसा चौक सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए 7.50 करोड़
  • हार्ड एवं सॉफ्ट स्केप के लिए 9.03 करोड़
  • हिनू चौक तथा गोलंबर के विकास के लिए 3.42 करोड़
See also  सभी 243 सीटों पर तेजस्वी यादव चुनाव लड़ेगा.., महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले बोले नेता प्रतिपक्ष

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now