2 महीने के अंदर 2 CM गिरफ्तार, जानिये कौन है वो अधिकारी जिसने हेमंत सोरेन के बाद अरविंद केजरीवाल को किया अरेस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 22, 2024

रांची : झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को उनके रांची स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया, ईडी की टीम पूछताछ करने दोपहर में कांके रोड़ स्थित सीएम आवास आई थी और रात आठ बजे के आसपास हेमंत सोरेन को ईडी ने अरेस्ट कर लिया। ठीक उसी तरह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरूवार रात 9 बजे उनके मुख्यमंत्री स्थित आवास से ईडी ने गिरफ्तार किया।
दो महीने के अंदर देश के दो मुख्यमंत्री को अरेस्ट करने वाले ईडी के अधिकारी कपिल राज चर्चा में है। देश के कई हाई प्रोफाइल मामले की कपिल जांच कर रहे है। कपिल राज फिलहाल रांची जोन के चीफ है और 2009 बैच के आईआरएस अधिकारी है। सितंबर 2023 में उन्हे ईडी का अडिशनल डायरेक्टर बनाया गया था, फिलहाल उन्हे दिसंबर 2024 तक के लिए रांची जोन का चीफ बनाया गया है। वो इससे पहले पश्चिम बंगाल में भी तैनात रह चुके है।
कपिल राज ईडी के सबसे चर्चित अधिकारी है उनके जिम्मे कई हाई प्रोफाइल केस है। झारखंड में अवैध खनन, जमीन घोटाला और विधायक नकद घोटाला सहित कई मामलों की जांच उनके अगुवाई में हो रही है। उनके काम को देखते हुए पिछले दिनों ही इन्हें मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू ईडी सेक्शन की ओर से 1 साल का डेप्युटेशन मिला था।

See also  झारखंड में दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड जैसा केस, कसाई ने लिव इन पार्टनर का किया मर्डर, शव के 40-50 टुकड़े कर जंगल में फेंका

कपिल राज ने सिर्फ दिल्ली के सीएम को ही नहीं, बल्कि दो महीने पहले झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी अरेस्ट किया था। गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने कपिल राज, असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा, अनुपम कुमार और अन्य के खिलाफ रांची के एसटी-एससी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी ।उन्होंने यह एफआईआर दिल्ली स्थित उनके घर पर छापेमारी के खिलाफ कराई थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now