लोहरदगाःस्वतंत्रता आंदोलन में अपनी सहभागिता निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी एवं लोहरदगा के सांसद सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत के पिता गंधर्व भगत के 17वी पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर सांसद सुखदेव भगत के आवासीय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सबसे पहले पुरोहित परमानंद मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना कराया।

मंत्री योगेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत, रांची के अस्पताल में कराया गया भर्ती
तत्पश्चात गंधर्व भगत के प्रतिमा पर जयेष्ठ पुत्र दुर्गा भगत, कनिष्ठ पुत्र सांसद सुखदेव भगत, पुत्रवधू चंद्रपति भगत, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा भगत, पौत्र युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ, शाश्वत सिद्धार्थ के साथ-साथ सैकड़ों लोगों ने माल्यार्पण कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया गया कि गंधर्व भगत के अंदर बचपन से ही भारत देश को आजाद कराने के प्रति उनके मन में एक जज्बा थी। वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन का राष्ट्रीय अधिवेशन महात्मा गांधी के नेतृत्व में रामगढ़ में आयोजित किया गया था, जिसमें वे अपने सहपाठियों के साथ साइकिल से रामगढ़ अधिवेशन में पहुंचे थे। आजादी के बाद वे समाजसेवी के रूप में भी काम करते हुए गरीब दुखियारी को सहायता करते थे। राष्ट्रहित में हम सभी काम करें यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राजेश सहाय, अनिल कुमार, पवन गौतम, शाहिद अहमद बेलू, साजिद अहमद, रवि रोशन बेक, फूलदेव उरांव, कुणाल अभिषेक, सोनू कुरैशी, नेसार अहमद आदि उपस्थित थे।









