10 साल की मासूम के साथ 6 नाबालिगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 5 को पकड़ा गया

खूंटी। खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड में 10 साल की मासूम बच्ची के साथ 6 दरिंदों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित लड़की की मां के द्वारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 नाबालिग आरोपियों को निरूद्ध कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी की अब भी तलाश की जा रही है।
घटना के संबंध में बता जाता है कि बुधवार को बगल के गांव में एक शादी थी। उसी दौरान किसी बात को लेकर लड़की से कुछ लड़कों की कहासुनी हो गई। रात में लड़की अकेले अपने गांव लौट रही थी। तभी छह नाबालिग लड़कों ने उसे पकड़कर जबरदस्ती सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। जिसके बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी।
घटना के बाद गांव में पंचायत बुलाकर मामले को सुलझाने की कोशिश की गई। लेकिन बात नहीं बनने पर तपकरा थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ लिया है। सभी आरोपियों की उम्र 9 से 15 साल के बीच है और सभी स्कूल में पढ़ते हैं. निरूद्ध किये गए सभी बच्चों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now