लापता हिंडाल्को कर्मी का शव कुआं से बरामद,26मार्च से थे लापता

लोहरदगा। लोहरदगा में हिंडाल्को कंपनी में कार्यरत कर्मी बुधराम उरांव (55 वर्ष) का शव मंगलवार को शहरी क्षेत्र के जुरिया रोड में विकास कुमार भगत के कुआं से बरामद किया गया है। बुधराम उरांव विगत 26 मार्च से लापता था। शव बरामदगी के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जाता है कि शहरी क्षेत्र के राजा बंगला जुरिया रोड निवासी स्वर्गीय सोमा मिंज के पुत्र लोहरदगा रेलवे साइडिंग बॉक्साइट डंपिंग यार्ड में फिटर का काम करने वाले हिंडाल्को कर्मी बुधराम उरांव (55 वर्ष) विगत 26 मार्च को लापता थे। बुधराम उरांव मूल रूप से हिसरी नवाटोली के रहने वाला था। परिजनों ने बुधराम उरांव की काफी तलाश की, परंतु उसके बारे में कहीं कोई भी जानकारी नहीं मिल रही थी। इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई थी। मंगलवार की सुबह विकास कुमार भगत के कुआं में शव देखकर स्थानीय लोगों ने सदर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से शव को कुआं से बाहर निकाला। जिसके बाद शव की पहचान बुधराम उरांव के रूप में हुई। शव पहचानी के बाद बुधराम उरांव के स्वजनों को मामले की जानकारी दी गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया। पुलिस द्वारा स्वजनों का बयान दर्ज किया गया है। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now