धीरज साहू से झारखंड कांग्रेस प्रभारी ने मांगा जवाब, इतनी भारी मात्रा में कैसे आया कैश स्पष्ट करें

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 11, 2023

c101166f 9f4e 495b 8ad6 dbca64a945e2
सिमडेगा- कांग्रेस सांसद धीरज साहू की मुश्किले बढ़ती जा रही है। बीजेपी के बाद अब कांग्रेस के अंदर से भी कैश बरामदगी मामले में सवाल उठने लगे है। कांग्रेस मीडिया इंचार्ज जयराम रमेश के बाद अब झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने भी धीरज साहू को लेकर पार्टी का स्टेंड क्लीयर कर दिया है।
अविनाश पांडे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि धीरज साहू और उनके परिवार के पास जो कैश बरामद की गई है उससे कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है। धीरज साहू को खुद मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर देनी चाहिए कि इतनी भारी मात्रा में उनके पास कैश कहां से आया। कांग्रेस अध्यक्ष का स्पष्ट निर्देश है और मैने भी धीरज साहू से पूछा है कि वो इस बात का खुलासा करे कि उनके पास इतना कैश कहां से आया।
लोकसभा चुनाव से पहले खूंटी संसदीय सीट पर कांग्रेस की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधू तिर्की सहित 6 विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों की सोमवार को समीक्षा बैठक की गई।

See also  बीजेपी ने सोनिया गांधी को चुनाव मैदान में उतारा, कांग्रेस के उम्मीदवार से होगा मुकाबला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now