दिवाली की रात इस घर में बुझ गया ‘चिराग़’

लोहरदगा, जिले के के सरना टोली में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामले में स्वजनों का बयान भी दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि शहरी क्षेत्र के सरना टोली निवासी दिलीप महतो के पुत्र सोनू महतो (30 वर्ष) ने रविवार रात घर के समीप ही रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि सोनू महतो किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में था। इसी क्रम में उसने रविवार की रात घर में ही रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। घर वालों को काफी देर बाद मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस ने सोमवार को मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत स्वजनों को सौंप दिया है। इस घटना को लेकर मृतक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं आसपास के लोग घटना को लेकर हैरान हैं। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now