झारखंड में चार दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

झारखंड में 2-3 अक्टूबर को होगी भारी बारिश, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र कमजोर पड़ने से आज मिलेगी थोड़ी राहत

रांचीः राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में अगले तीन से चार दिनों तक झमाझम बारिश होने की संभावना है। रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के उत्तरी भाग के आठ जिलों में शनिवार को कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अगले चार दिन के लिए राज्य में कुछ जगहों पर गरज और तेज हवा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के मेदांता अस्पताल में किया जा रहा है एयरलिफ्ट
मौसम विभाग के अनुसार देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा और चतरा में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। रविवार को पलामू प्रमंडल के तीनों जिलों के अलावा चतरा और हजारीबाग जिलों में कुछ जगह भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उल्लेखनीय है कि राजधानी रांची में गुरुवार की देर शाम ढाई घंटे में करीब 50 मिमी बारिश हुई थी।

बिहार में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
पिछले 24 घंटे में धनबाद में सबसे ज्यादा बारिश
राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश 96 मिमी धनबाद में हुई। पुटकी 92.2 मिमी, नवाडीह में 80.8, चंदनक्यारी में 52.4 मिमी बारिश हुई। गिरिडीह में 37.8, नामकुम में 30.6, बोकारो में 25.8, जामताड़ा में 25.6, दुमका में 24.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

Oval Test: सिराज और पी कृष्णा की शानदार गेंदबाजी ने इंग्लैंड को किया 247 पर ढेर; भारत दूसरी पारी में 74/2
झारखंड में 46 दिन में सामान्य से 49 % अधिक बरस चुका मानसून
पूरे झारखंड की बात करें तो 17 जून से लेकर एक अगस्त तक 770.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। हालांकि इस समयावधि के दौरान सामान्यत: 517.0 मिलीमीटर बारिश ही रिकॉर्ड हो पाती है। यह सामान्य से 49 प्रतिशत अधिक बारिश है। वहीं, इस सीजन के दौरान रांची में 993.8 मिमी बारिश हो चुकी है। जो कि सामान्य वर्षापात 531.2 मिमी से 87 फीसदी अधिक है।

हिंदू टाइगर फोर्स आतंकी संगठन, झारखंड सरकार करेगी कार्रवाई, लगाएगी बैन, मंत्री इरफान अंसारी का बयान
अगले पांच दिन तापमान में बदलाव नहीं
मौसम विभाग के अनुसार पूरे झारखंड में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब है। अगले पांच दिनों के दौरान इसमें ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है। रांची का अधिकतम तापमान 29.0 और न्यूनतम 23.0 डिग्री रहा। जबकि पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now