करवाचौथ मनाने ससुराल जा रही महिला हेड कांस्‍टेबल से रेप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 21, 2024

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

डेस्कः कानपुर के सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में शनिवार रात अयोध्या से करवाचौथ मनाने ससुराल आ रही महिला हेड कांस्टेबल से गांव के पास आरोपित ने अंधेरे का फायदा उठा कर खेत में दबोचकर रेप किया। कांस्टेबल ने इस दौरान प्रतिरोध किया, जिसमें उसका एक दांत भी टूट गया। आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कुछ घंटों में ही आरोपित धर्मेंद्र उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि अयोध्या में तैनात महिला हेड कांस्टेबल का ससुराल सेन पश्चिम पारा क्षेत्र के एक गांव में है। शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे हेड कांस्टेबल पाली में उतरने के बाद गांव की ओर सादे कपड़ों में पैदल आ रही थी।

झारखंड में झामुमो पुराने चेहरों पर लगाएगा दांव, 40 के नाम पर सहमति बनने की चर्चा

सुनसान रास्ता और सड़क पर अंधेरे का फायदा उठाकर एक व्यक्ति उसे दबोच कर बाजरे के खेत में ले गया और कपड़े फाड़ कर रेप कर दिया। हेड कांस्टेबल ने आरोपित का प्रतिरोध करते हुए उसकी एक अंगुली चबा ली और नाखून मारते हुए शोर मचाया तो कुछ देर में लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ आती देख आरोपित मौके से भाग निकला। आनन-फानन में पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी।

See also  जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच रघुवर दास की बहू ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाल लिखी दिल की बात

छीनाझपटी में दांत टूटा आरोपित से छीनाझपटी में हेड कांस्टेबल का एक दांत भी टूट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्च अभियान चला, देर रात आरोपित को पकड़ लिया। एसीपी घाटमपुर रंजीत सिंह ने बताया, दुष्कर्म के आरोप में सेन पश्चिम पारा क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र उर्फ कल्लू को पकड़ा गया है, जिसे जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।

हेड कांस्टेबल से रेप के बाद एक्टिव हुई पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान चलाया तो चेहरे पर कट के निशान और अंगुली कटी हुई देख पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपित ने घटना स्वीकार कर ली।

पीछे से पकड़ा और कपड़े उतार दिए, उर्दू स्कूल के हेडमास्टर ने छात्रा से की गंदी हरकत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now