रांचीः तुपुदाना पुलिस ने घर से दो दिन से लापता दो नाबालिग लड़कियों को अगवा करने के आरोप में छह लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों नाबालिग हटिया के लटमा की हैं। आरोपियों ने दोनों को तुपुदाना के भगवान होटल के पीछे एक किराये के मकान में पिछले दो दिनों से अगवा कर रखा था।
नाबालिग लड़कियां आरोपियों में से दो को पहचानती हैं, लेकिन उनके बयान में विरोधाभास दिख रहा है। लड़कियां कभी कहती हैं कि उनके साथ जबर्दस्ती की गयी है, तो कभी कहती हैं कि वह लोग दो लड़कों के साथ खुद गयी थीं लेकिन वहां जाने के बाद लड़के आने नहीं दे रहे थे। पुलिस सोमवार को दोनों लड़कियों की मेडिकल जांच कराने की तैयारी कर रही है। आरोप है कि दोनों युवकों ने लड़कियों के साथ गलत हरकत की। एक लड़की रविवार को किसी तरह कमरे से निकलने में सफल रही। उसने डायल-100 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस तत्काल हरकर में आयी।पीसीआर और तुपुदाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले दो आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया। बाद में दोनों को थाना ले जाया गया। उसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चार अन्य युवकों को भी पकड़ा।
तुपुदाना ओपी में नाबालिग से नाम पता पूछ कर उनके अभिभावकों को तो बुलाया गया, जहां नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उन लोगों के साथ स्मार्ट सिटी में दुष्कर्म की घटना हुई है।तीन युवकों ने दोनों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद भाग गए, जिसे नाबालिग नहीं पहचान पायी। दुष्कर्म की घटना के बाद बदहवास वे लोग स्मार्ट सिटी क्षेत्र में थे, इस बीच तीन लड़के इन लोगों को बहला फुसलाकर कर घर छोड़ने के बहाने तुपुदाना क्षेत्र में ले आए और देर रात में संदिग्ध अवस्था में देख कर सभी लोगों को तुपुदाना पुलिस पूछताछ के लिए तुपुदाना ओपी ले आयी, जहां दोनों नाबालिग ने अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना को बताया।रविवार की देर शाम तक लड़कियों के बयान पर घटना में शामिल सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही थी, हालांकि देर रात तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी।


