रांची में 30 अगस्त को आदिवासियों का महाजुटान, हेमंत सोरेन रैली को करेंगे संबोधित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 27, 2026

Tribal mega-gathering on August 30; Hemant Soren to address the rally.

रांचीः 30 अगस्त को आदिवासियों के महाजुटान में हेमंत सोरेन भी शिरकत करेंगे । गुरुवार को हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आदिवासी एकता महाजुटान रैली के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने आगामी 30 अगस्त 2026 को मोरहाबादी मैदान, राँची में आयोजित होने वाले “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन को उन्होंने अवगत कराया कि झारखण्ड में आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, संवैधानिक अधिकारों, अस्तित्व, पहचान एवं सामाजिक हितों की रक्षा के उद्देश्य से यह “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” आयोजित की जा रही है।

WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.36.47 1

गौरतलब है कि संसद के मॉनसून सत्र में विवादित खान एवं खनीज संशोधन विधेयक पारित कराने से झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत पूरा विपक्षा नाराज है । माना जा रहा है कि इससे झारखंड के राजस्व पर असर तो पड़ेगा ही साथ ही आरोप लग रहा है कि केंद्र सरकार राज्यों के मामलों में जबरन कानून बना रही है । हेमंत सोरेन ने पहले ही इस कानून के विरोध का ऐलान कर दिया है ।

See also  पाकिस्तान की पोल खोलने वाली संसदीय टीम में शामिल नहीं होंगे युसूफ पठान, TMC सांसद ने कहा-'मैं उपलब्ध नहीं हूं'

इस मौके पर  शशि पन्ना, अजय तिर्की, रमा खलखो,  अनिल पन्ना,  ज्योत्सना केरकेट्टा,शिवा कच्छप, अनिल उरांव,  पुष्कर बड़ाईक सहित अन्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now