तेजस्वी यादव ने लिखी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिट्ठी, कहा- BPSC की परीक्षा को फिर से कराया जाए

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 22, 2024

तेजस्वी यादव ने लिखी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिट्ठी, कहा- आंदोलन कर रहे BPSC अभ्यर्थियों के साथ अनहोनी होने पर सरकार होगी जिम्मेदार

पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखी है। उन्होने पटना के गर्दनीबाग में 70वीं बीपीएससी परीक्षा में कदाचार और अनियमितता के आरोप में आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है और कहा है कि शिक्षा सत्याग्रह में अनशन पर बैठे छात्रों की तबीयत खराब हो रही है। कल रात्रि उनसे मिला, अगर उन्हे कुछ होता है तो उसके जिम्मेवार सरकार और बीपीएससी चेयरमैन होंगे।उन्होने कहा कि बीपीएससी परीक्षा को फिर से कराया जाना चाहिए।

GfZUlu XcAAAmGrGfZUlujWIAALXnn
इससे पहले तेजस्वी यादव ने शनिवार रात को गर्दनीबाग जाकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों से मुलाकात की थी। उन्होने कहा था कि री एग्जाम की मांग कर रहे छात्रों पर बीपीएससी को ध्यान देना चाहिए। उन्होने बीपीएससी चेयरमैन और अभ्यर्थी को थप्पड़ मारने वाले पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह पर कार्रवाई करने की मांग की थी।

See also  ओडिशा के जगन्नाथपुरी मंदिर में पुजारी की हत्या, वारदात CCTV में हुई कैद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now