रांची के डोरंडा में फायरिंग करने वाले सुजीत सिन्हा गिरोह का भंडाफोड़, 7 सदस्यों को पुलिस ने दबोचा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 17, 2025

रांची पुलिस, डोरण्डा फायरिंग, सुजीत सिन्हा गिरोह, कोयलांचल शांति सेना, KSS, रांची अपराध समाचार, सत्यभामा अपार्टमेंट, SSP राकेश रंजन, Ranchi Crime News, Air Firing Ranchi

रांची: डोरण्डा थाना क्षेत्र के सत्यभामा अपार्टमेंट के बाहर 4 अक्टूबर की रात हुई हवाई फायरिंग की घटना का खुलासा रांची पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में सुजीत सिन्हा गिरोह और कोयलांचल शांति सेना (KSS) से जुड़े सात सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए जिन आरोपियों को पकड़ा है, उनमें जितेश कुमार उर्फ पीटर (लालपुर), अभिषेक कुमार, संतोष मिश्रा (चुटिया), मंयक कुमार उर्फ रिषु महतो, राजू महतो, प्रिन्स मिश्रा (कांके) और सुमित वर्मा (रातु) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से दो लोडेड पिस्टल, जिंदा कारतूस और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं।

शुक्रवार को सिटी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि चार अक्टूबर की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच सत्यभामा अपार्टमेंट के बाहर कुछ अज्ञात अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

See also  ACB की हजारीबाग में कार्रवाई, घूसखोर सदर अंचल कर्मचारी हुआ गिरफ्तार

घटना के बाद एसएसपी ने एक विशेष छापामारी टीम गठित की। जांच के दौरान रिंग रोड स्थित स्वर्णरेखा नदी पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो स्पोर्ट्स बाइक पर सवार चार संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। तलाशी में पुलिस को दो लोडेड पिस्टल और गोलियां मिलीं।

पूछताछ में चारों ने स्वीकार किया कि वे सुजीत सिन्हा गिरोह और कोयलांचल शांति सेना (KSS) के सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि वे रंगदारी नहीं मिलने पर व्यापारियों और कारोबारियों को डराने के लिए उनके प्रतिष्ठानों के बाहर फायरिंग करते थे, ताकि इलाके में दहशत फैलाई जा सके।

चारों की निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के तीन और सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब इस गिरोह के बाकी फरार सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now