श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे हत्याकांड में हाईकोर्ट ने तीनों दोषियों के उम्रकैद की सजा को किया निरस्त

श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे हत्याकांड में हाईकोर्ट ने तीनों दोषियों के उम्रकैद की सजा को किया निरस्त

रांची: जमशेदपुर के बड़े कारोबारी और श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे तीनों दोषियों को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने मंगलवार को जितेंद्र कुमार सिंह, अमलेश कुमार सिंह और विनोद कुमार सिंह के उम्रकैद की सजा को निरस्त कर दिया।

जमशेदपुर में गैंगस्टर रहे अमरनाथ सिंह के भाई की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
हाईकोर्ट ने तीनों दोषियों की ओर से दायर क्रिमिनल अपील पर 13 अगस्त को सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था। मंगलवार को कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए तीनों के उम्रकैद की सजा को निरस्त कर दिया है। 2 नवंबर 2007 को जमशेदपुर के आम बगान के पास आशीष डे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले को लेकर आशीष डे की पत्नी सहित छह लोगों की गवाही हुई थी। जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय ने तीनों आरोपियों को दोषी पाते हुए 17 सितंबर 2011 को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। निचली अदालत के फैसले के खिलाफ तीनों ने हाईकोर्ट में क्रिमिनल अपील याचिका दाखिल की थी।

See also  ED हेमंत सोरेन को रिमांड पर लेने के लिए आज करेगी कोर्ट में पेश,ED की कार्रवाई के खिलाफ हेमंत की याचिका पर आज HC में सुनवाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now