पटनाः बिहार में बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे है। दूसरी ओर प्रदेश में मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी को भी गुरुवार को बड़ा झटका लगा। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने आरजेडी से इस्तीफा दे दिया है। तेजस्वी यादव के पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें सबसे बड़ा झटका लगा है जब पार्टी के पुराने नेता मृत्युंजय तिवारी ने इस्तीफा दे दिया।
जानकारी के अनुसार मृत्युंजय तिवारी ने आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल से मिलकर पार्टी के प्रवक्ता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है.।इस बीच औरंगाबाद से राजद सांसद अभय कुशवाहा के भी भाजपा के संपर्क में होने की चर्चा ने बिहार की राजनीति का तापमान और बढ़ा दिया है।
पार्टी में सम्मान नहीं मिलने से थे नाराज
मृत्युंजय तिवारी ने अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में उन्हें उचित सम्मान नहीं मिल रहा था, जिसके कारण उन्होंने यह फैसला लिया। उन्होंने कहा, “आज पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ सदस्यों के समक्ष मैंने इस्तीफा दे दिया। मैं जनता का सेवक हूं और आखिरी सांस तक जनता का सेवक बनकर काम करता रहूंगा।” हालांकि उन्होंने अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया।
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी से दिया इस्तीफा
प्राथमिक सदस्यता छोड़ी, बोले- पार्टी में नहीं मिल रहा था उचित सम्मान@RJDforIndia @BJP4Bihar @Jduonline @LJP4India pic.twitter.com/S0bdSxTYQC
— Live Dainik (@Live_Dainik) July 16, 2026


