सखी मंडल की महिलाओं के राज्यस्तरीय महासम्मेलन का मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने किया उद्घाटन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 12, 2024

रांची : झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा गठित स्वयं सहायता समूहों की दीदियों के महासम्मेलन में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होने मोरहाबादी मैदान में आयोजित हुए महासम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ मंत्री आलगीर आलम और मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी शामिल रहे।

champai soren 6
इस महासम्मेलन में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई। सम्मेलन में महिलाओं के भाड़ी संख्या में जुटने की वजह से राजधानी में कई यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया था।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा,घर से लेकर समाज तक, तथा ऑफिसों से लेकर खेत- खलिहानों तक, महिलाएं समाज एवं राज्य के विकास में पुरुषों से ज्यादा योगदान दे रही हैं। इस कार्यक्रम में 55 हजार महिला सखी मंडलों को आजीविका हेतु ₹825 करोड़ की सहायता और क्रेडिट सपोर्ट का वितरण किया गया।
छोटी बच्चियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ कर शिक्षा की ओर प्रेरित किया जा रहा है। वहीं बड़ी संख्या में हड़िया बेचने वाली महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। हमारा स्पष्ट तौर पर मानना है कि नारी शक्ति के बिना परिवार, समाज, राज्य और देश आगे नहीं बढ़ सकता है। इसलिए उन्हें सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

See also  मंईयां योजना की दूसरी किस्त आज मुख्यमंत्री करेंगे जारी, 45 लाख महिलाओं के खाते में जाएगी राशि

mahila sammelan 1

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now