ऐसा ‘भक्त’ जो करता है देवी के गहने चोरी….देखिए Live Video

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 16, 2024

sahibgunj mandir mai chori

साहिबगजः मंदिर में एक भक्त आता है, मां का आशीर्वाद लेता है। चरण स्पर्श करता है, फिर मंत्र पढ़ता है और देवी के पायल निकाल लेता है । फिर दूसरी देवी के पास जाता है..वहां भी शिश नवा कर पूजा करता है कर देता है हाथ की सफाई । देवी की मूर्ति में लगा सोने का नथ ही गायब कर देता है ।

कैमरे में कैद मंदिर में चोरी करने वाला

देखने वाले को लगता है कि कितना बड़ा भक्त है… मगर इसके इरादे नेक नहीं थे । बड़ी सफाई से शिश झुकाते हुए हाथ की सफाई करते हुए देवी के चरणों से पायल निकाल ले गया । दूसरी तस्वीर मेें भी कुछ इसी अंदाज में चोरी करता है । कैमरे में ये तस्वीरें कैद नहीं होती तो किसी को यकीन नहीं होता कि दिन दहाड़े भक्ति के सहारे ईश्वर के दरबार में देवी के गहने निकालने वाले इस चोर का नाम तो फिलहाल पता नहीं लेकिन तस्वीरें झारखंड के साहिबगंज के बायसी मंदिर की है । जहां सरेआम मंदिर में चोरी करता हुआ एक शख्स कैमरे में कैद हो गया है ।

See also  बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, घूसखोर राजस्व कर्मी अंचल कार्यालय में रिश्वत लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार

साहिबगंज के कई मंदिरों में चोरी का आरोप

सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि चोर को ना था भगवान का डर है और ना ही चोरी पकड़े जाने का भय । सीसीटीवी कैमरा होते हुए भी जिस ढंग से चोर ने देवी के गहने चोरी किए उसकी तस्वीरें देख लोग दंग और पुलिस से जल्द से जल्द पकड़े जाने की मांग कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now