नहीं रहे झारखंड में पत्रकारिता की आवाज बुलंद करने वाले रवि प्रकाश, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर, हेमंत सोरेन, अमर बाउरी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 20, 2024

ravi prakash

रांचीः झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार और बीबीसी के लिए वर्षों तक काम करने वाले रवि प्रकाश कैंसर से लड़ते-लड़ते आखिरकार हार गए । उनके निधन से झारखंड के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक संदेश में लिखा है कि 

”जिंदादिल इंसान हमेशा अमर रहते हैं। आप बहुत याद आएंगे रवि भाई….”

रवि जी अपने हिम्मत के लिए हम सबके आदर्श हैं। हम पूरे सम्मान के साथ अपने वीर साथी के पार्थिव शरीर को वापस झारखंड लाएंगे और इसके लिए मैंने उचित दिशा निर्देश दे दिए हैं।

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है । उन्होंने कहा कि

बीजेपी अध्यक्ष  बाबूलाल मरांडी ने भी शोक व्यक्त किया है ।

See also  कार पर गिरा हेलीकॉप्टर! रुद्रप्रयाग में एक और हवाई हादसा... बच गई यात्रियों की जान

रवि प्रकाश ने कैंसर से जंग को मुहिम की तरह लिया । इतनी बड़ी और शारीरिक और आर्थिक तौर से तोड़ देने वाली कैंसर जैसी बीमारी से लड़ते हुए रवि प्रकाश ने उन हजारों-लाखों लोगों को इस बीमारी से लड़ने की हिम्मत दी जो टूट जाते हैं । वे हमेशा अपनी जंग को लोगों के साथ साझा करते थे और बताते थे कि किस तरह कैंसर से लड़ाई लड़ी जा सकती थी । इलाज में आने वाली दिक्कतों के साथ-साथ अस्पताल में होने वाली परेशानियां, कहां इलाज संभव है, सरकार को क्या करना चाहिए इस तरह की तमाम जानकारियां आम लोगों से साझा करते थे ताकि इलाज हो सके । रवि प्रकाश अब हमारे बीच नहीं है । उन्हें लाइव दैनिक की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि ।

See also  रांची में कुत्ते को पीट पीट कर मार डाला, थाने में शिकायत, दो गिरफ्तार

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now