रांची के रिम्स अस्पताल से नक्सली गिरफ्तार, IED ब्लास्ट में हुआ था घायल, गुप चुप तरीके से करा रहा था इलाज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 30, 2023

रांची के रिम्स से इलाज के दौरान बाल कैदी फरार, पेट दर्द की शिकायत के बाद कराया गया था भर्ती

रांची : रिम्स अस्पताल में झूठ बोलकर इलाज करा रहे नक्सली को रांची पुलिस की सहायता से गिरफ्तार किया गया है। आईईडी विस्फोट में घायल होने के बाद रिम्स में इलाज करा रहा था नक्सली निर्मल मुंडा।
रांची एसएसपी ने बताया निर्मल मुंडा नाम का नक्सली कोल्हान इलाके का वांटेड नक्सली है। पिछले दिनों सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए आईईडी का खुद ही शिकार बन गया था। आईईडी ब्लास्ट में उसके दोनों पैर में बेहद ही गंभीर चोट आ गई थी। घायल होने के बाद वो चलने में सक्षम नहीं रहा तो कोल्हान में ही एक झोला झाप डॉक्टर से इलाज कराया, जब स्थिति बिगड़ने लगी तो जंगल से निकलकर रांची पहुंचा। रांची आने के बाद रिम्स में चोट के बारे में गलत जानकारी देकर इलाज कराने लगा। हादसे का बहाना बनाकर पिछले एक हफ्ते से रिम्स में इलाज करा रहा था। इसी बीच विस्फोट में घायल नक्सली के रिम्स में इलाज कराने की जानकारी पुलिस को अपने सोर्स लगी, उसके बाद पुलिस टीम ने रिम्स पहुंची और नक्सली को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने निर्मल मुंडा की निगरानी के लिए वहां पुलिस बल तैनात कर दिया है। घायल नक्सली निर्मल मुंडा खूंटी जिले के अड़की का रहने वाला है।

See also  ED  रिमांड खत्म होने के बाद आज कोर्ट में पेश किये जाएंगे हेमंत सोरेन, जेल भेजे जा सकते है पूर्व मुख्यमंत्री
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now